राजस्थान के पारस माली अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस की जानकारी। 

बाल लेखक पारस माली।

दुनिया भर में आज यानी 27 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय महामारी दिवस मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया अब तक कोरोना जैसी बीमारी से जूझ रही है 3 साल पहले आए इस वायरस का प्रकोप अभी तक जारी है। ऐसे में कोरोना की वजह से बुरे हालातो को देखते हुए इस दिवस की शुरुआत की गई इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को बीमारी से कैसे बचाव करना है और कैसे उन्हें दूसरों के साथ अपना भी बचाव करना है इस काम के लिए लोगों को जागरूक करना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। अंतर्राष्ट्रीय महामारी दिवस का इतिहास।

     7 दिसंबर 2020 में संयुक्त राष्ट्रीय महासभा ने एक प्रस्ताव पास करते हुए 27 दिसंबर को महामारी की तैयारी का अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया था। संयुक्त राष्ट्रीय महासभा ने महामारी की रोकथाम और लोगों को जागरूक और सहयोग पर जोर देने के लिए इस दिन की घोषणा की। साल 2019 में इस भयानक वायरस बीमारी ने पूरी दुनिया को देश-नहस कर दिया ऐसे में महामारी से बने इस हालात को देखते हुए सबसे पहले 27 दिसंबर 2020 को महामारी की तैयारी का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। 2023 में 27 दिसंबर को चौथा अंतरराष्ट्रीय महामारी दिवस मनाया जा रहा है। अंत में मैं कहना चाहूंगा बीमारी चाहिए कितनी भी बड़ी हो पर हमें उसका सामना खुद ही करना होगा तभी हम उसे बीमारी को दूर भगा सकेंगे।

धन्यवाद।

डिजिटल बाल मेला ने दिसंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *