जनवरी महीने के कुछ विशेष दिनों को जाने यहां..
शिवाक्ष शर्मा।
पिछले साल डिजिटल बाल मेला द्वारा सितंबर, अक्तूबर, नवंबर एवं दिसम्बर माह के लिए चलायी गयी आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता को इस साल भी जारी रखा जाएगा एवं जनवरी महीने के महत्वपूर्ण दिनों पर बाल लेखक अपने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला को भेज सकते हैं।
इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा।
पिछले साल आयोजित “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया था एवं बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को आर्टिकल भेजे थे
डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है। बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। “राइटर ऑफ़ द मंथ” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-
-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।
– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|
– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है। हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा
डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया है।
IMPORTANT DATES IN January 2024
1 जनवरी :- वैश्विक परिवार दिवस
2 जनवरी :- विश्व अंतर्मुखी दिवस
3 जनवरी :- अंतर्राष्ट्रीय मन शरीर कल्याण दिवस
4 जनवरी :- विश्व ब्रेल दिवस
5 जनवरी :- राष्ट्रीय पक्षी दिवस
6 जनवरी :- युद्ध अनाथों का विश्व दिवस
8 जनवरी :- अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस,पृथ्वी का घूर्णन दिवस
9 जनवरी :- प्रवासी भारतीय दिवस
10 जनवरी :- विश्व हिन्दी दिवस
11 जनवरी :- लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि, राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस
12 जनवरी :- राष्ट्रीय युवा दिवस
14 जनवरी :- लोहड़ी
15 जनवरी :- मकर संक्रांति, भारतीय सेवा दिवस, पोंगल
16 जनवरी :- राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस, मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस
17 जनवरी :- बेंजामिन फ्रैंकलिन दिवस
19 जनवरी :- कोकबोरोक दिवस
20 जनवरी :- पेंगुइन जागरूकता दिवस
21 जनवरी :- त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय स्थापना दिवस
23 जनवरी :- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
24 जनवरी :- हजरत अली जन्मदिन, राष्ट्रीय बालिका दिवस, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
25 जनवरी :- राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस
26 जनवरी :- गणतंत्र दिवस,अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
27 जनवरी :- अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस, राष्ट्रीय भौगोलिक दिवस
28 जनवरी :- लाला लाजपत राय की जयंती, डेटा गोपनीयता दिवस, केएम करियप्पा जयंती
29 जनवरी :- भारतीय समाचार पत्र दिवस
30 जनवरी :- विश्व कुष्ठ रोग दिवस,शहीद दिवस
31 जनवरी :- अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस
डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।
जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स देखें:-
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz