रामनगर हिमाचल की अंजली विश्व ब्रेल दिवस की दी जानकारी…

तुम मेरी ब्रेल लिपि हो

 तुम्हारे मौन को मैं स्पर्श कर सकती हूं

 दूर हूं तो क्या सबलीन हूं तुममें ।

बाल लेखिका अंजली।

 विश्व ब्रेल दिवस प्रतिवर्ष 4 जनवरी को मनाया जाता है।

सबसे पहले मैं आपको ब्रेल शब्द का अर्थ बताना चाहूंगी कि ब्रेल एक ऐसा कोड है जो अक्षरों का प्रतिनिधित्व करने के लिए शब्दों का उपयोग करता है जिसे स्पर्श द्वारा पहचाना जा सकता है एक फ्रांसीसी व्यक्ति लुई ब्रेल थे जो बहुत कम उम्र में एक दुर्घटना में अपनी आंखों को खो बैठे थे और वह छोटी उम्र में ही नेत्रहीन हो गए थे इसीलिए उन्होंने एक नेत्रहीन प्रणाली का प्रयोग करके अपनी आगे की पढ़ाई की 15 साल की उम्र में ब्रेल ने ब्रेल कोड का आविष्कार किया क्योंकि ब्रेल एक ऐसा कोड है जिससे हम सभी भाषाओं और विषय जैसे गणित ,संगीत ,कंप्यूटर जैसे कुछ विषयों को ब्रेल कोड की मदद से पढ़ सकते हैं या लिख सकते हैं ।

ब्रेल दिवस मनाने का कारण

लुई ब्रेल ने इसका आविष्कार इसलिए किया था ताकि जो बच्चे छोटी उम्र में नेत्रहीन हो जाते हैं वह पढ़ लिखकर जीवन में एक मुकाम हासिल कर पाए उनके छोटी सी उम्र में इस अविष्कार से लोगों के जीवन में रोशनी आई इसीलिए उनके जन्म दिवस पर हर वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है लुई ब्रेल की मृत्यु 43 वर्ष की आयु में हो गई थी और 16 वर्ष बाद 1868 में ब्रेल दिवस को मान्यता मिली यह भाषा भी आज दुनिया भर में मशहूर है।

ब्रेल हजारों अंधों के स्वतंत्रता का द्वार खोलता है ।

आप सभी को ब्रेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 धन्यवाद

जय हिंद । जय हिमाचल।

डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *