राजस्थान के पारस माली ने दी विश्व हिंदी दिवस की जानकारी…

प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। 

बाल लेखक पारस माली।

10 जनवरी को हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। अपनी भाषा के प्रति प्रेम को देखते हुए यह दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आज ही के दिन विश्व हिंदी दिवस होता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए साल 2006 में प्रतिवर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में हुआ था। विश्व में हिंदी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। और भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा भी हिंदी है। प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसलिए इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अनुच्छेद 351 के अनुसार संघ का यह करते हुए हो गया कि वह हिंदी का प्रसार बढाए और उसका विकास करें इससे वह भारत की संस्कृति को दर्शाएगी। हिंदी सबसे सरल भाषा है जिसे भारत में भी सबसे ज्यादा बोला जाता है बल्कि कुछ देशों में भी हिंदी का प्रयोग होता है। अगर हम बात करें भारत की तो भारत के अंदर हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला है। अंत में मैं कहना चाहूंगा भाषा चाहे कोई भी हो हमें हर भाषा का सम्मान करना चाहिए। मैं आप सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *