राजस्थान के पारस माली ने प्रकट किए लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर विचार।

बाल लेखक पारस माली।

 आजादी मिलने के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की आज पुण्यतिथि है। जय किसान जय जवान का नारा देने वाले शास्त्री जी का निधन 11 जनवरी 1966 को हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनके निधन होने के बाद पूरे देश ने एक वक्त का खाना छोड़ दिया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद 9 जून 1964 को उन्होंने प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया और करीब 18 महीने तक देश को प्रधानमंत्री के रूप में संभाला। उनके नेतृत्व में ही 1965 में भारत-पाकिस्तान जंग में पड़ोसी मुल्क को असफलता मिली थी। और 10 जनवरी 1966 को ताशकंद समझौते के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करके कुछ घंटे बाद 11 जनवरी 1966 की रात में लाल बहादुर शास्त्री जी की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। उनका पूरा जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा रहा। और आज 11 जनवरी के दिन हम सब उनको याद करते हैं। ईमानदार प्रधानमंत्री को जब मैं याद करता हूं तो मेरी आंखें नमन हो जाती है। और एक उनका अनमोल महत्वपूर्ण विचार था।देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए

गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

 आज 11 जनवरी में लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उनको शत-शत नमन करता हूं।

डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *