हिमाचल प्रदेश की निवेदिता राणा ने राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे मे रखे अपने विचार…

बाल लेखिका निवेदिता।

भारत देश की अधिकतर आबादी युवाओं की है और किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं पर ही निर्भर करता है।नई प्रतिभा के आने से देश को न सिर्फ तरक्की मिलती है ,बल्कि देश का विकास भी सही तरह से होता है। वहीं देश के युवाओं के सही मार्ग दर्शन के लिए हर साल भारत में युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1984 में प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की। स्वामी विवेकानंद जी युवा पीढ़ी के लोगों के लिए आदर्श माने जाते हैं। स्वामी विवेकानंद अपने विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने काफी कम उम्र के अंदर ही दुनिया में अपने विचारों के चलते अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। उनके विचारों से युवाओं को सही दिशा मिल सके, इस मकसद से ही उनके जन्म दिवस को इस दिन के लिए चुना गया था। इस दिन को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में खास इंतजाम किए जाते हैं और बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया जाता है। इस अवसर पर युवाओं द्वारा कई गतिविधियां जैसे – खेल, सेमिनार, प्रतियोगिता ,योगासन, सम्मेलन ,संगीत, व्याख्यान, स्वामी विवेकानंद पर भाषण, आदि आयोजित की जाती है। राष्ट्रीय युवा दिवस प्रत्येक वर्ष एक अलग थीम (विषय) के साथ मनाया जाता है। भारत की युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद जी के उच्च विचारों से प्रेरणा लेकर अपना और अपने देश का भविष्य वेतन बना सकती है।

डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *