डिजिटल बाल मेला की फाउंडर ने मनाई मकर सक्रांति…

रंग बिरंगी पतंगों के साथ लिया गुड़ – तिल का आनंद…

गर्वित शर्मा

जयपुर : पूरे देश ने कल मकर सक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दिन सूर्य उत्तरायण से मकर राशि में प्रवेश करता है, इसीलिए इसे मकर सक्रांति कहा जाता है। इस त्यौहार को लेकर बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं , पुरुषों सब के अंदर अलग ही उत्सुकता होती है। इस दिन पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हैं। डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने इस त्यौहार को अपने परिवार के साथ जयपुर में मनाया और जमकर पतंगबाजी की।

मकर सक्रांति के त्यौहार पर मुख्यत: पतंगबाजी की जाती है। देशभर में अलग अलग स्थानों पर पतंगबाजी की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। लगभग हर घर की छत से इस दिन स्पीकर में गानों और जोशभरे स्वर में आवाजें सुनाई देती है। इसके अलावा इस दिन पर तिल के लड्डुओं का भी विशेष महत्व है। मकर सक्रांति के त्यौहार पर गुड़ के साथ तिल से बनी मिठाइयां खाई और खिलाई जाती है।

डिजिटल बाल मेला बच्चों को सीख देता है कि वे सभी त्यौहारों को बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाएं। “अनेकता में एकता” को मजबूत करते हुए सभी त्यौहारों पर आपसी भाईचारा बनाए रखें और त्यौहारों का जमकर आनंद लें। साथ ही आप भी बताएं कि आपने मकर सक्रांति के त्यौहार को कैसे मनाया। आपके द्वारा भेजे गए फोटोज और विडियोज डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया पर अपलोड किए जायेंगे। आप अपने फोटोज डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर 8005915026 पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

 

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *