व्यापारी से मंत्री बनने तक का सफर।
शिवाक्ष शर्मा।
अविनाश गहलोत जी का जन्म जैतारण, राजस्थान में 9 दिसम्बर 1981 को हुआ था। अविनाश जी ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर से बी.ए की डिग्री प्राप्त की और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर से एलएलबी की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले अविनाश गहलोत कपड़ा व्यापारी के तौर पर भी काम करते रहें हैं।
2010 से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। गहलोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। वहीं 2010 में ही उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ा मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजनीति में सक्रियता के कारण भारतीय जनता पार्टी ने गहलोत को राजस्थान विधानसभा सीट जैतारण, पाली का टिकट दिया व गहलोत ने जीत भी दर्ज की। इस दौरान वह कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ प्रमुखता से बोलते हुए दिखे।
2023 में हुए राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने फिर से उन्हें जैतारण सीट से टिकट दी व अविनाश गहलोत ने लगातर दूसरी जीत दर्ज की। इसी के फलस्वरुप उन्हें नयी बनी राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिला। अविनाश गहलोत को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का कार्यभार सौंपा गया।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

