आइए जानते हैं राजस्थान के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत जी के राजनीतिक जीवन के बारे में …

तीस साल से हैं सक्रिय राजनीति में।

शिवाक्ष शर्मा।

जोराराम कुमावत जी का जन्म 7 मई 1964 में सिंदरू, राजस्थान में हुआ। जोराराम जी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें सक्रिय राजनीति में करीब तीस साल से ज्यादा का समय हो चुका है। जोराराम जी को साल 2000 में ग्राम पंचायत सिंदरू में निर्विरोध सरपंच के रूप मे चुना गया और बाद में सुमेरपुर नगरपालिका क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जोराराम जी के सरपंच रहते उनकी ग्राम पंचायत को पाली जिले की सर्वश्रेष्ठ आदर्श ग्राम पंचायत चुना गया। विधायक बनने से पहले जोराराम जी को कई राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्व संभाले हैं जैसे की वह किसान संघर्ष समिति, पाली के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं, उन्हें जिला पाली से भारतीय जनता पार्टी ने अपना जिला मंत्री भी नियुक्त किया था। वह ग्रामीण मंडल, सुमेरपुर के महामंत्री भी रह चुके हैं। इसी के साथ वह ब्रोकर्स व्यापार एसोसिएशन, सुमेरपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
2014 से 2018 तक सुमेरपुर नगरपालिका के अध्यक्ष रहने के बाद भाजपा ने 2018 विधानसभा चुनाव में सुमेरपुर से टिकट दिया एवं जोराराम जी ने वहां से जीत दर्ज की। इसी के साथ ही जोराराम जी साल 2000 से लगातर गोडवाड कुमावत विकास समिति के अध्यक्ष बने हुए हैं इसी समिति की कुल 16 गाँव आते।
2023 में भाजपा ने जोराराम जी को दोबारा सुमेरपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया एवं उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इसी के साथ 2023 में नई बनी भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। जोराराम कुमावत जी को पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपालन विभाग एवं देवस्थान विभाग का दायित्व दिया गया।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *