कल हरनाथपुरा में होगा मेडिटेशन सत्र का आयोजन…

आध्यात्मिक सलाहकार और रैकी ग्रैंडमास्टर श्रीमती रजनी भार्गव बच्चों को बताएंगी मेडिटेशन का महत्त्व … 

गर्वित शर्मा 

जयपुर : डिजिटल बाल मेला द्वारा कल, 23 जनवरी को जयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरनाथपुरा में मेडिटेशन सत्र का आयोजन होगा। डिजिटल बाल मेला द्वारा इस सत्र का आयोजन पहली बार ऑफलाइन किया जायेगा। मुंबई की प्रसिद्ध आध्यात्मिक सलाहकार और रैली ग्रैंडमास्टर श्रीमती रजनी भार्गव बच्चों को मेडिटेशन के फायदे बताएंगी और साथ ही बच्चों को मेडिटेशन सिखाएंगी भी। कल 11 बजे इस सत्र का आयोजन होगा।

इससे पूर्व भी डिजिटल बाल मेला द्वारा मेडिटेशन सत्रों का आयोजन किया जा चुका है। पहले इन सत्रों का आयोजन ऑनलाइन किया जाता था। लेकिन इस बार ऑफलाइन इस सत्र का आयोजन होगा। मेडिटेशन सत्रों का यह सिलसिला जारी रहेगा और आगे भी डिजिटल बाल मेला ऐसे सत्रों का ऑफलाइन आयोजन करता रहेगा।

इस सत्र का मुख्य मकसद है बच्चों को आध्यात्म और मेडिटेशन के प्रति जागरूक करना और उसका महत्व बताना। हम देखते हैं कि आजकल अधिकांश बच्चे तनाव और चिंता से घिरे हुए रहते हैं। मेडिटेशन एक ऐसा हथियार हैं जिससे बच्चों को इन समस्याओं से बाहर निकाला जा सकता है। बाचों को मेडिटेशन के प्रति जागरूक करना और उन्हें मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए डिजिटल बाल मेला द्वारा यह कदम उठाया गया है।

यदि आप भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहते हैं तो आज ही संपर्क करें हमारे मोबाइल नंबर 8005915026 पर। अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें  –

 

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *