सिविल इंजीनियर से कैबिनेट मंत्री बनने का सफ़र…
शिवाक्ष शर्मा।
कन्हैया लाल चौधरी का जन्म टोडारायसिंह, जिला टोंक, राजस्थान में 10 जनवरी 1969 को हुआ। कन्हैया लाल चौधरी शिक्षा में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और सिविल इंजीनियर है। वह डबल ए ग्रेड के ठेकेदार होने के साथ ही निजी शिक्षा क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं। बीएल मेमोरियल चेरिटेबल संस्थान और इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल के अध्यक्ष व संस्थापक भी हैं।
कन्हैया लाल समाज सेवा में गहरी रुचि रखते हैं और पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति (राजस्थान विधानसभा में) के सदस्य रहे हैं। वह भारत विकास परिषद के सदस्य भी हैं और जाट सभा (राजस्थान) के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं।
2013 में मालपुरा विधानसभा सीट से भाजपा ने कन्हैयालाल को पहली बार टिकट दी व उन्होंने जीत भी दर्ज की। 2018 एवं 2023 में फिर वह मालपुरा सीट से जीते व लगातर तीन बार जीतने के बाद उन्हें नयी बनी राजस्थान सरकार में मंत्री बनाया गया।
कन्हैयालाल जी को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी (पीएचईडी )विभाग, भूजल विभाग का दायित्व दिया गया।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

