नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस पर हिमाचल प्रदेश की साक्षी ने रखे विचार…

बाल लेखिका साक्षी।

जन्म

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी सन् 1897 को ओड़िशा के कटक शहर में हिन्दू कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माँ का नाम प्रभावती था।

व्यक्तित्व

सुभाष चंद्र बोस उस वीर का नाम है, जिनकी रगों में केवल देशभक्ति का खून बहता था। सुभाष चंद्र बोस भारत के उन वीर सपूतों में से एक हैं, जिनका कर्ज आजाद भारतवासी कभी नहीं चुका सकते हैं।स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का कोई मुकाबला नहीं है। वे एक साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे।

विचार

भारत की स्वतन्त्रता के सम्बन्ध में सुभाष चन्द्र बोस का विचार था कि भारत को पूर्ण स्वतन्त्रता मिले और शीघ्रातिशीघ्र मिले। इसके विपरीत कांग्रेस कमेटी के अधिकांश सदस्यों का विचार था कि भारत को पहले डोमिनियन का दर्जा मिले और फिर स्वतन्त्रता कई चरणों में मिले।

मृत्यु

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की मृत्यु 18 अगस्त 1945 को एक विमान हादसे में हुई।

नारा

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा”,

यह सुभाषचंद्र बोस जी का सबसे प्रसिद्ध नारा है।

धन्यवाद।

डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

 

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

 

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *