आइए जानते है राजस्थान की इकलौती राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार जी के बारे में…

शिवाक्ष शर्मा।

डॉ. मंजू बाघमार का जन्म ब्यावर,अजमेर में 3 अप्रैल 1970 को हुआ। डॉ. मंजू ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से एम.काॅम, पीएचडी, एलएलबी, एलएलएम एवं मानव अधिकार में पीजी डिप्लोमा किया है। डॉ बाघमार मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर भी रह चुकी हैं l उन्होंने अपना पहला चुनाव भाजपा की टिकट पर 2008 में जायल विधानसभा सीट से लड़ा था पर तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2013 में उन्हें पहली बार इसी विधानसभा सीट से जीत मिली व 2023 में उन्होंने दूसरी बार जायल विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। डॉ. मंजू लगातर चार बार भाजपा की प्रत्याशी रहीं हैं व नयी बनी राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में दीया कुमारी के बाद दूसरी महिला मंत्री हैं।

डॉ. मंजू बाघमार को राज्य मंत्री बनाया गया है व सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग का कार्यभार सौंपा गया।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *