जानिए धूम्रपान निषेध दिवस के बारे में राजस्थान के पारस माली से।
बाल लेखक पारस माली।
हर साल मार्च महीने के दूसरे बुधवार को राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है इस साल 13 मार्च को यह दिवस मनाया जाएगा। इस दिन लोगों को तंबाकू के नुकसान की जानकारी दी जाती है और उन्हें जागरूक किया जाता है कि आप तंबाकू का सेवन न करें। तंबाकू से हर साल 80 लाख लोगों की मौत होती है
राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस इतिहास।
नो स्मोकिंग डे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 1984 से शुरू होती है। जब नो स्मोकिंग डे नामक एक चैरिटी की स्थापना की गई थी। यह दिन पहली बार 1984 में एश बुधवार को मनाया गया था। शुरुआत में इस दिवस का मुख्य उद्देश्य तंबाकू पान से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम के बारे में जागरूकता फैलाना और और इस आदत को छोड़ने में लोगों का मदद करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस किसी की भलाई और स्वास्थ्य की सुरक्षा के महत्व पर जोर देने का एक अवसर है। अंत में मैं कहना चाहूंगा हमें कभी भी नशा नहीं करना चाहिए।
धन्यवाद।
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

