आइए जानते हैं कॉंग्रेस के चूरू लोकसभा सीट से प्रत्याशी राहुल कस्वां के बारे में।
पूर्व में राजस्थान के सबसे कम के उम्र में लोकसभा पहुंचने वाले नेता बने थे।
शिवाक्ष शर्मा।
चूरू से कॉंग्रेस के लोकसभा के प्रत्याशी राहुल कस्वां जी का जन्म 20 जनवरी 1977 को चूरू जिला के सादुलपुर में हुआ था। राहुल कस्वां ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेल्स दिल्ली से पीजीडीएम की डिग्री हासिल की है। राहुल कस्वां को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 में पहली बार चूरू लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया और इन्होंने 294, 739 वोटो से बीएसपी के प्रत्याशी अभिनेश महेश्वरी को हराकर राजस्थान के सबसे कम के उम्र में लोकसभा पहुंचने वाले नेता बने थे।
राहुल कस्वां को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में फिर से टिकट दिया और इन्होंने फिर से एक बहुत बड़ी जीत हासिल की और लोकसभा में सांसद बने।
राहुल कस्वां को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने काँग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया एवं कॉंग्रेस में आते ही पार्टी ने उन्हें चूरू लोकसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।
सासंद रहते हुए राहुल कस्वां जी ने कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी संभाली हैं। जैसे कि वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के सदस्य रह चुके हैं। वे वित्त मंत्रालय, आर्थिक कार्य विभाग (वित्तीय सेवाएं विभाग सहित) की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे रेल मंत्रालय संबंधी परामर्श समिति के सदस्य एवं परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर स्थायी समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

