जानिए टोंक सवाई माधोपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हरीश चंद्र मीना के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
टोंक सवाई माधोपुर से कॉंग्रेस पार्टी द्वारा हरीश चंद्र मीना को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। हरीश चंद्र मीना 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी और राजस्थान के मार्च 2009 से दिसंबर 2013 तक पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं जोकी राजस्थान राज्य में किसी भी डीजीपी का सबसे लम्बा कार्यकाल रहा है। उन्हें 1996 भारतीय पुलिस पदक और 2002 राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। सेवानिवृत्ति के बाद वह राजनीति में आये और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें दौसा से मैदान में उतारा था व उन्होंने जीत भी दर्ज की थी। 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया था व पार्टी ने उन्हें देवली उनियारा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया था व हरीश मीना जी ने जीत भी हासिल की थी।
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

