जानिए विश्व कविता दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से।
बाल लेखिका कशिश।
जो बात हम कई पन्नों में बयां नहीं कर पाते, वह कविता की एक पंक्ति कर देती है।
इतिहास इस बात का गवाह है की कविता से सत्ताएं हिल जाती है और दिल भी महसूस करने लगते हैं। आज का मशीनी युग भले ही इंटरनेट की जड़ में आ चुका हो ,एक सुंदर कविता हमारी रूह को छू ही जाती है।
“विश्व कविता दिवस” यूनेस्को द्वारा स्थापित किया गया । इसका उद्देश्य कवियों और उनके सृजन को सम्मानित करना है।
वर्ष 1999 में पेरिस में यूनेस्को के तीसरे अधिवेशन में तय किया गया कि ,21 मार्च को आधिकारिक रूप से ‘वर्ल्ड पोएट्री डे’ मनाया जाएगा ।
साहित्य समाज का दर्पण होता है ।कविताएं प्राचीन काल से चली आ रही है और आज भी उतनी ही हमारे और आपके जीवन में प्रासंगिक है।
यूनेस्को इस बात का समर्थन करता है की कविताओं के माध्यम से लुप्त हो रही आंचलिक भाषाओं, बोलियां को बचाया जा सकता है ।
“विश्व कविता दिवस” 2024 की थीम:—“स्टैंडिंग ऑन द शोल्डर ऑफ जॉइंट्स” है । “विश्व कविता दिवस” कविताओं, कवि ,काव्य सृजन की कला और भाषा के सौंदर्य को रेखांकित करता है ।
“विश्व कविता दिवस” मानव का भाषा के माध्यम से खुद को जाहिर करने का और विश्व भर में भाषाई विविधता का जश्न है। इसका महत्व सभी के जीवन में कविता के महत्व और कविताओं के माध्यम से मानव को प्रेरित करना शिक्षित करना और बदलने की क्षमता के बारे में जागरूकता फैलाना है !
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

