जानिए सीकर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के बारे में…

जानिए सीकर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

सुमेधानंद सरस्वती का जन्म 1 अक्टूबर 1951 को बालंद, रोहतक में हुआ था। बचपन से ही उनमें धार्मिक प्रवृत्ति थी। संस्कृत अध्ययन की खोज में, उन्होंने अध्यापन के लिए आठ साल समर्पित करते हुए, 1972 में घर छोड़ दिया। सुमेधानंद ने दर्शनाचार्य व संस्कृत में एमए की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने दयानंद संस्कृत महाविद्यालय, दीनानगर, पंजाब एवं मेरठ यूनिवर्सिटी, मेरठ से शिक्षा ली है। 1984 में, उन्होंने स्वामी सर्वानंदजी से ‘दीक्षा’ ली और एक ‘संन्यासी’ के रूप में ब्रह्मचर्य जीवन अपना लिया। सुमेधानंद सरस्वती का राजनीतिक जीवन सामाजिक सक्रियता के साथ शुरू हुआ था, जिसके कारण वह 1989 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। “गाय बचाओ” और “शराब निषेध” की वकालत करने वाले आंदोलनों में वे काफी सक्रीय रहे, एवं जेपी आंदोलन में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया था। स्वामी सुमेधानंद 2014 में पहली बार लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वहीं 2019 में वे दूसरी बार लोकसभा सांसद बने, इसके अलावा भी उन्होंने विभिन्न राजनीतिक पदों पर अपनी भूमिका निभाई है जैसे की 2014 से मानव संसाधन विकास संबंधी स्‍थायी समिति के सदस्‍य रहे हैं। व 2014 से आचार समिति, परामर्शदात्री समिति, कृषि मंत्रालय, हिन्‍दी सलाहकार समिति, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सदस्‍य हैं।

डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *