जानिए अलवर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के बारे में…

जानिए अलवर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा

 

अलवर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव का जन्म 30 जून 1969 को अजमेर में हुआ था। भूपेंद्र यादव मात्र सात साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। राजनीति में प्रवेश करने से पहले, यादव ने कानून का अभ्यास किया व उच्चतम न्यायालय में एक वकील के रूप में कार्य किया एवं महत्वपूर्ण आयोगों के लिए एक सरकारी वकील के तौर पर भी काम किया। 2005 में वे यूनिवर्सल लॉ पब्लिशर द्वारा प्रकाशित सुप्रीम कोर्ट ऑन फॉरेस्ट कंजर्वेशन के सह-लेखक रहे हैं। यादव को 2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था । 4 अप्रैल 2012 को उन्हें राजस्थान से राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया। इसके बाद उन्होंने 2014 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला। यादव राजस्थान (2013), गुजरात (2017), झारखंड (2014) और विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के लिए ठोस जीत हासिल करने के पीछे वॉर रूम रणनीतिकार रह चुके हैं। जुलाई 2021 में, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और श्रम और रोजगार के कैबिनेट मंत्री के रूप में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *