जानिए करौली लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के बारे में…

जानिए करौली लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

तीन भाइयों की इकलौती बहन है इंदु देवी जाटव का जन्म 12 मार्च 1986 को बुगड़ार गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।
करौली लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी इंदु देवी जाटव राजनीति में बिलकुल ही नया नाम है। बताया जाता है कि इंदू देवी का यह पहला चुनाव है। लेकिन वह यहां से एक जमीनी नेता हैं तो उनको इसका फायदा मिल सकता है। वे वसुंधरा राजे की करीबी नेता मानी जाती है। वर्ष 2013 से 2018 तक वसुंधरा राजे प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं। तब वर्ष 2015 में इंदु देवी जाटव करौली पंचायत समिति की निर्विरोध प्रधान चुनी गई थी।
उनका राजनीतिक सफर प्रधान के रूप में ही शुरू हुआ है। इंदु देवी ने स्नातक तक की पढ़ाई की है। वह एक युवा नेता है और अपने क्षेत्र पर काफी पकड़ रखती हैं।

 

बच्चों की राजनैतिक जागरुकता बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। हमारा मकसद है कि बच्चे इन सभी राजनेताओं के बारे में जानें।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *