जानिए राजसमंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी महिमा विशेश्वर सिंह के बारे में…

जानिए राजसमंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी महिमा विशेश्वर सिंह के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

राजसमंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी महिमा विशेश्वर सिंह का जन्म 22 जुलाई 1972 को वाराणसी में हुआ था। महिमा की पढ़ाई उत्तर प्रदेश में वाराणसी में हुई है। वहीं, मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर स्थित सिंधिया कन्या विद्यालय से भी वे पड़ी हैं। महिमा ने लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली से मनोविज्ञान में स्नातक डिग्री हासिल की है। उनके पिता पूर्व महाराज जगदीश प्रसाद सिंह देव थे। महिमा का 1997 में महाराणा प्रताप के वंशज विश्वेश्वर सिंह मेवाड़ के साथ विवाह हुआ था जोकि वर्तमान में नाथद्वारा से विधायक हैं। राजपरिवार की सदस्‍य महिमा राजनीति की बजाय सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ ही वे अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत जरुर करने जा रहीं हैं परंतु उनका जीवन राजनीतिक गलियारों में ही गुज़रा है। महिमा का यों तो पश्चिम बंगाल के पंचकोट पूर्व राजघराने से सम्बन्ध है, लेकिन बचपन से ही उनका नाता वाराणसी से ही रहा है। बचपन में वे अपनी माता के साथ वाराणसी में रहीं। महिमा के मामा मध्यप्रदेश की सतना सीट से सांसद रह चुके हैं। ममेरे भाई वर्तमान में एमपी की एक सीट से विधायक हैं और चाची टिहरी-गढ़वाल से सांसद हैं। इस सीट को लेकर सियासी चर्चा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के कारण महिमा का टिकट फाइनल हुआ है। माना जा रहा है कि वाराणसी से महिमा का बचपन का कनेक्शन ही उनके टिकट के लिए मुख्य वजह बना है।

बच्चों की राजनैतिक जागरुकता बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। हमारा मकसद है कि बच्चे इन सभी राजनेताओं के बारे में जानें।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *