मार्च महीने की ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ बनी हिमाचल प्रदेश की कशिश…

मार्च महीने की ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ बनी हिमाचल प्रदेश की कशिश।

शिवाक्ष शर्मा।

मार्च महीने में आयोजित आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का परिणाम डिजिटल बाल मेला द्वारा निकाल दिया गया है और इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की कशिश ने सबको पछाड़ कर बाजी मारी एवं अपने नाम ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ का टाइटल अपने नाम किया और इसी के साथ ही ₹1100 की प्रोत्साहन राशि भी कशिश को दी जाएगी। कशिश ने डिजिटल बाल मेला द्वारा दी गयी सभी गाइड लाइंस का पालन किया एवं हर आर्टिकल के साथ अपनी लेखन क्षमता में सुधार किया। कशिश द्वारा लिखे गए आर्टिकलों से प्रतीत होता है कि यह गहनता से रिसर्च कर के लिखे गए हैं। जितने ये पढ़ने में अच्छे लगते हैं, उतनी ही सरलता से ये जानकारी भी प्रदान करते हैं।
डिजिटल बाल मेला कशिश को बधाई देता है एवं एक अच्छे भविष्य की कामना भी करता है। उम्मीद है कि कशिश इसी प्रकार अपने लेखन में उम्दा प्रदर्शन करती रहेंगी।

 

यह बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
Digital Baal Mela सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *