जानिए बैसाखी पर्व के बारे में…

बैसाखी को होती है पंजाबी नव वर्ष की शुरुआत।

शिवाक्ष शर्मा।

बैसाखी के पर्व को वैसाखी के नाम से भी जाना जाता है. बैसाखी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। हर साल बैसाखी 13 या 14 अप्रैल को ही मनाया जाता है। हर वर्ष बैसाखी के दिन सूर्य मेष राशि में करते हैं और इस साल यह पर्व 13 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। बैसाखी के त्योहार से पंजाब और हरियाणा के क्षेत्रों में फसलों की कटाई शुरू हो जाती है।

साल 1699 को दसवें और अंतिम सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने केसधारी सिखों के एक विशेष समुदाय खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख इतिहास में इस घटना ने विशेष मोड़ लिया था। बैसाखी उत्सव इसी की याद में मनाया जाता है। पंजाबी नव वर्ष बैसाखी के दिन से शुरू होता है। यह ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, क्योंकि सर्दियां समाप्त हो रही हैं और गर्मियों का आगमन हो रहा है। इसके अलावा बैसाखी रबी फसलों की कटाई का त्योहार भी है। किसान अपनी मेहनत का फल प्राप्त करते हैं और खुशियां मनाते हैं।

इस दिन लोग गुरुद्वारों में विशेष प्रार्थनाएं और समारोह आयोजित किए जाते हैं। अमृत संचार का आयोजन भी किया जाता है, जो सिख धर्म में दीक्षा संस्कार है। नगर कीर्तन या शोभायात्राएं निकाली जाती हैं, जिसमें लोग गुरु ग्रंथ साहिब को सजाए हुए रथ पर ले जाते हैं। लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं, गिद्धा और भांगड़ा नृत्य करते हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं। ढोल, नगाड़े और शहनाई की मधुर धुनें पूरे वातावरण को उत्सवमय बना देती हैं। बैसाखी के अवसर पर कई मेले आयोजित किए जाते हैं, जहां लोग विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदारी करते हैं, खेलों में भाग लेते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं। बैसाखी के त्योहार में स्वादिष्ट भोजन का विशेष महत्व होता है। लोग लस्सी, पनीर और तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लेते हैं।

यह बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *