जानिए कॉंग्रेस पार्टी के करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी भजन लाल जाटव के बारे में…

जानिए कॉंग्रेस पार्टी के करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी भजन लाल जाटव के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

भजन लाल जाटव राजस्थान के करौली-धौलपुर से लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। पेशे से भजन लाल जाटव कृषि कार्य, व्यवसाय, पूर्व विधायक हैं। वे राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
उन्होंने पहला चुनाव वैर-भुसावर विधानसभा से 2013 में जीता था व अपना दूसरा चुनाव 2018 में भी वहीं से जीता था। जाटव 2014 से 2018 तक अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सदस्य रह चुके हैं। उन्हें 2018 से 2021 तक अशोक गहलोत सरकार में उन्हें राज्यमंत्री के तौर पर मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं मत्स्य विभाग जैसे विभागों का स्वतन्त्र प्रभार मिला था।
वहीं 2021 में हुए कैबिनेट विस्तार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग का कार्यालय दिया गया था। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें वैर-भुसावर विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में कॉंग्रेस ने उन्हें करौली-धौलपुर से चुनावी मैदान में उतारा है।

 

डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा देश मे घटित होने वाले विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी डिजिटल बाल मेला बच्चों को जानकारी देता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को देश की राजनीति के बारे में निष्पक्ष जानकारी देना है।
Digital Baal Mela बच्चों की राजनीतिक जागरूकता एवं सक्रियता बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियानों का आयोजन करता है। इसके तहत अभी तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ अभियान के तहत “बाल विधानसभा सत्र हिमाचल प्रदेश” “बाल विधानसभा सत्र राजस्थान” के साथ साथ “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” आदि शामिल हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं या आपके बच्चे को राजनीति में रुचि है तो आप डिजिटल बाल मेला के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *