जानिए झुंझुनू लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के बारे में…

जानिए झुंझुनू लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

झुंझुनू लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने शुभकरण चौधरी को मैदान में उतारा है। शुभकरण चौधरी का जन्म 3 फ़रवरी 1958 को टोंक छिलरी में हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी शुभकरण अपनी बयानबाजी के कारण अक्सर चर्चा में रहते है। 2013 में वे भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर ही उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं। पर 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लगातर 2 विधानसभा चुनाव हारने पर भी भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें सिटिंग एमपी नरेंद्र कुमार की जगह टिकट देकर ये बता दिया है की पार्टी के अंदर उनकी कितनी पैठ है। खैर अब ये देखना दिलचस्प होगा की शुभकरण चौधरी जीत दर्ज कर पाते हैं या नही।

 

डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा देश मे घटित होने वाले विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी डिजिटल बाल मेला बच्चों को जानकारी देता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को देश की राजनीति के बारे में निष्पक्ष जानकारी देना है।
Digital Baal Mela बच्चों की राजनीतिक जागरूकता एवं सक्रियता बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियानों का आयोजन करता है। इसके तहत अभी तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ अभियान के तहत “बाल विधानसभा सत्र हिमाचल प्रदेश” “बाल विधानसभा सत्र राजस्थान” के साथ साथ “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” आदि शामिल हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं या आपके बच्चे को राजनीति में रुचि है तो आप डिजिटल बाल मेला के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *