जानिए पाली लोकसभा से कॉंग्रेस की प्रत्याशी संगीता बेनीवाल के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
पाली लोकसभा सीट से कॉंग्रेस ने संगीता बेनीवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर से एमए की डिग्री प्राप्त की है व जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से एलएलबी की डिग्री भी की है।
संगीता जोधपुर देहात महिला कॉंग्रेस की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं एवं दो बार राज्य बाल अधिकार संरक्षण की अध्यक्ष रह चुकी हैं। संगीता बेनीवाल को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में से एक माना जाता है। यही कारण है कि इस बार उन्हें कॉंग्रेस द्वारा पाली लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें की पाली लोकसभा क्षेत्र में सोजत, पाली, मारवाड़ जंक्शन, बाली, सुमेरपुर, ओसियां, भोपालगढ़ व बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
पाली लोकसभा सीट पर 26 साल पहले मतलब साल 1998 से एक अनूठी परम्परा चल रही है, जिसके तहत इस बार एक बार पांच साल के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सांसद बनता है। फिर दस साल के लिए भाजपा प्रत्याशी। इसी परम्परा के तहत इस बार नंबर कांग्रेस उम्मीदवार है।
पाली लोकसभा क्षेत्र में यह परम्परा टूटेगी या कायम रहेगी? यह तो 4 जून को मतगणना से ही लग पाएगा। साल 2014 व 2019 में पाली की जनता ने पीपी चौधरी को सांसद चुना, जो तीसरी बार भी मैदान में उतरे हैं।
डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा देश मे घटित होने वाले विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी डिजिटल बाल मेला बच्चों को जानकारी देता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को देश की राजनीति के बारे में निष्पक्ष जानकारी देना है।
Digital Baal Mela बच्चों की राजनीतिक जागरूकता एवं सक्रियता बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियानों का आयोजन करता है। इसके तहत अभी तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ अभियान के तहत “बाल विधानसभा सत्र हिमाचल प्रदेश” “बाल विधानसभा सत्र राजस्थान” के साथ साथ “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” आदि शामिल हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं या आपके बच्चे को राजनीति में रुचि है तो आप डिजिटल बाल मेला के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –