जानिए कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से…

जानिए कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से।

बाल लेखिका कशिश।

हर साल 28 अप्रैल को दुनिया भर में “कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस” मनाया जाता है ।
यह दुनिया भर में व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम के लिए और इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा स्थापित इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य है ;कार्यस्थल से होने वाली चोटों बीमारियों और मौतों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना।
कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस पहली बार 2003 में मनाया गया था।
यह अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा स्थापित किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो श्रम से संबंधित मुद्दों पर काम करती है। यह दिन 1996 से ट्रेड यूनियन आंदोलन द्वारा बनाए गए ,मृत और घायल श्रमिकों के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय स्मरणीय उत्सव’ के रूप में भी मनाया जाता है।
“कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस” को मनाने के तरीके निम्नलिखित है :—
•इस दिन हम अपने कार्य स्थल में सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ा सकते हैं ।
•अपने कार्य स्थल में होने वाली किसी भी असुरक्षा की रिपोर्ट कर सकते हैं ।
•कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस 2024 की थीम:—
“व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” है।

28अप्रैल को कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वार्षिक विश्व दिवस वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने वाला अभियान है।
जिसका उद्देश्य समस्या की भयावता पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित करना है ।
साथ ही इस बात पर ध्यान देना है की सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा मौतों और चोटों के मामलों को कम करने में कैसे मदद मिल सकती है!

 

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *