जानिए राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस के प्रत्याशी डॉ. दामोदर गुर्जर के बारे में…

जानिए राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस के प्रत्याशी डॉ. दामोदर गुर्जर के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस पार्टी द्वारा डॉ. दामोदर गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें की उन्हें पहले भीलवाड़ा क्षेत्र से टिकट दिया गया था पर ऐन वक़्त पर उनकी टिकट बदल कर राजसमंद कर दी गई है। डॉ. दामोदर गुर्जर पुलिस उप अधीक्षक पद से रिटायर हुए, जो कुछ समय राजसमंद पुलिस में रह चुके हैं। इसके अलावा ज्यादातर समय जयपुर के पुलिस थानों में बीता, जबकि बिजली निगम के विजिलेंस टीम में पुलिस उप अधीक्षक रह चुके हैं। अभी एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर है, जिसकी 22 संस्थाएं संचालित है।
दामोदर गुर्जर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में देवनारायण बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं। वे वर्ष 2013 में दौसा से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तब से ही डॉ. दामोदर राजनीति में सक्रिय है और बाद में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
राजसमंद लोकसभा सीट लंबी चौड़ी है, जिसमें मेवाड़ व मारवाड़ के चार जिले राजसमंद, पाली, अजमेर व नागौर जिला शामिल है। इनमें आठ विधानसभा नाथद्वारा, कुंभलगढ़, राजसमंद, भीम, जेतारण, ब्यावर, मेड़ता व डेगाना शामिल है। दोनों राजनीतिक दलों में क्षेत्रवाद का मुद्दा हमेशा हावी रहता है। ऐसे में मेवाड़ व मारवाड़ तक लंबे चौड़े इलाके तक पहुंचना भाजपा, कांग्रेस के साथ किसी भी प्रत्याशी के लिए चुनौतीपूर्ण है।

 

डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा देश मे घटित होने वाले विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी डिजिटल बाल मेला बच्चों को जानकारी देता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को देश की राजनीति के बारे में निष्पक्ष जानकारी देना है।
Digital Baal Mela बच्चों की राजनीतिक जागरूकता एवं सक्रियता बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियानों का आयोजन करता है। इसके तहत अभी तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ अभियान के तहत “बाल विधानसभा सत्र हिमाचल प्रदेश” “बाल विधानसभा सत्र राजस्थान” के साथ साथ “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” आदि शामिल हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं या आपके बच्चे को राजनीति में रुचि है तो आप डिजिटल बाल मेला के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *