जानिए विश्व अस्थमा दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से।
बाल लेखिका कशिश।
इन दिनों लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति लापरवाही का हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यही वजह है कि लोग लगातार डायबिटीज, बीपी जैसी कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
अस्थमा इन्हीं बीमारियों में से एक है यह सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है,जो किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है।
ऐसे में इस गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व स्तर पर “विश्व अस्थमा दिवस” मनाया जाता है।
इस वर्ष ‘विश्व अस्थमा दिवस’ 7 मई, 2024 को मनाया जाएगा।
वर्ष 2024 में ‘ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा’ द्वारा विश्व अस्थमा दिवस की थीम:– “अस्थमा शिक्षा सशक्त बनाती है।”
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अस्थमा एक दीर्घकालिक बीमारी है, जो बच्चों और वयस्कों दोनों को प्रभावित कर सकती है।
इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के एयरवेज सिकुड़ जाते हैं। जिसकी वजह से इनमें सूजन आने लगती है।
नतीजा अस्थमा से पीड़ित लोगों को खांसी, घरघराहट, सांस लेने में तकलीफ और सोने में जकड़न का अनुभव हो सकता है।
ऐसे में इस बीमारी की तरफ लोगों का ध्यान केंद्रित करने के लिए “वर्ल्ड अस्थमा डे” मनाया जाता है।
विश्व अस्थमा दिवस मनाने की शुरुआत साल 1993 में हुई थी।
इस दिन को पहली बार ‘ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा’ ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से मनाया था।
बाद में साल 1998 में 35 से ज्यादा देशों में अस्थमा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बीते कुछ समय से अस्थमा की समस्या से तेजी से बढ़ती जा रही है।
WHO के मुताबिक आमतौर पर अस्थमा को नजर अंदाज किया जाता है और इसका सही तरीके से इलाज भी नहीं किया जाता।
खास तौर पर निम्न और मध्यम आय वाले देशों में इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्व स्तर पर अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की देखभाल में सुधार करना है! वर्ष 2024 में ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा द्वारा विश्व अस्थमा दिवस की थीम अस्थमा शिक्षा सशक्त बनाती है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

