जानिए तेलंगाना स्थापना दिवस के बारे में।
बाल लेखिका कशिश।
साल 1956 में 1 नवंबर की तारीख को राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश पर तेलंगाना को भाषा के आधार पर आंध्र प्रदेश में विलय कर दिया गया था।
हालांकि विलय के कुछ समय बाद ही तेलंगाना के लोगों का कहना था, कि वह लोग पीछे रहे हैं।
इन लोगों का हक मारा जा रहा है ,इन लोगों का कहना था कि राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में तेलंगाना क्षेत्र पिछड़ा होता चला गया है। यहां उनके शैक्षणिक एवं अन्य सभी स्तरों पर पिछड़ापन देखने को नजर आ रहा है। इसके बाद लोगों ने अलग राज्य की मांग आरंभ कर दी।
लंबे समय तक चली इस लड़ाई का नतीजा आखिरकार साल 2014 में मिला, और तेलंगाना 2 जून 2014 को अस्तित्व में आया था।
तब से इस दिन को तेलंगाना स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। तेलंगाना को अलग करने के लिए कई वर्षों तक आंदोलन किया गया, जिसके बाद इसका गठन संभव हो पाया।
वर्ष 1969 में तेलंगाना को अलग करने की मांग तेज हो गई। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच कई अंतर थे।
वर्ष 1969 में तेलंगाना को अलग करने की मांग के बाद 1972 और 2009 में दो बड़े आंदोलन हुए।
इन आंदोलनों ने ही तेलंगाना को अलग किया। 1969 में तेलंगाना को अलग करने के लिए आंदोलन में करीब 300 लोगों की मौत हुई थी।इसके बाद यह मांग और तेज होती चली गई।
वर्ष 2009 में तेलंगाना के गठन के लिए के चंद्रशेखर राव भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। इसके बाद वह दिन पास आते गए, जब तेलंगाना पहली बार अस्तित्व में आया और तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा मिला। वर्षों के अथक संघर्ष और शांतिपूर्ण विरोध का अंत विजय के ऐतिहासिक क्षण में हुआ।
2 जून 2014 को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में तेलंगाना के गठन ने लोगों के सपनों को साकार किया। यह हर तेलंगानावासी के लिए अपार खुशी,गर्व और उत्सव का क्षण था।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz