जानिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के बारे में।
बाल लेखक पारस माली।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है। साल 2019 में विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य एवं कृषि संगठन के सहयोग से पहली बार यह दिवस मनाया गया, ताकि लोगों को बेहतर खानपान के प्रति जागरूक किया जा सके। हर साल इस दिन के लिए अलग-अलग थीम तय की जाती है। आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर हम आपको इस दिन से जुड़ी अहम जानकारी बताते हैं।
विश्व खाद्य एवं सुरक्षा दिवस का इतिहास
जुलाई 2017 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) सम्मेलन के 40वें सत्र में विश्व खाद्य एवं सुरक्षा दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। WHO ने इस पर अपना समर्थन जताया और इसके बाद यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखा गया। 20 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और 7 जून को विश्व खाद्य एवं सुरक्षा दिवस मनाने की घोषणा की। 7 जून 2019 को WHO और खाद्य एवं कृषि संगठन के सहयोग से पहली बार यह दिवस मनाया गया। तब से हर साल इसी तारीख को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य क्या है?
WHO के अनुसार हर साल लाखों लोग दूषित भोजन के कारण मरते हैं। सबसे बड़ा संकट 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पैदा होता है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। ऐसे में लोगों को खानपान के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल WHO और खाद्य एवं कृषि संगठन मिलकर इस दिन को मनाते हैं।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz