जानिए विश्व महासागर दिवस के बारे में…

जानिए विश्व महासागर दिवस के बारे में।

बाल लेखक पारस माली।

 

आज यानी 8 जून को पूरी दुनिया में विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को मानव जीवन में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके संरक्षण के बारे में जागरूक करना है। महासागर भोजन, औषधियों का एक प्रमुख स्रोत और जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए इनका संरक्षण बहुत ज़रूरी है।

पृथ्वी की सतह पर ऊष्मा चक्र का संतुलन बनाए रखने में महासागरों की बड़ी भूमिका होती है। आमतौर पर पृथ्वी से मानवजनित और अन्य चीज़ों से निकलने वाली ऊष्मा वायुमंडल में पहुँचती है, जिससे वायुमंडल गर्म होने लगता है, लेकिन महासागर बहुत ज़्यादा ऊष्मा सोख लेते हैं। इससे वायुमंडल और पृथ्वी पर ऊष्मा का दबाव कम हो जाता है। इसके साथ ही पृथ्वी के पर्यावरण की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं और पारिस्थितिकी तंत्रों को संतुलित करने में महासागरों की बड़ी भूमिका होती है।

जानिए क्या है उद्देश्य

आज के दौर में पृथ्वी की तरह महासागरों पर भी जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का ख़तरा मंडरा रहा है। इन ख़तरों से निपटने की ज़रूरत है। विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को महासागरों पर मानवीय क्रियाओं के प्रभाव के बारे में जागरूक करना है। ताकि नागरिकों का एक विश्वव्यापी आंदोलन विकसित किया जा सके और महासागरों के सतत प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया को एकजुट किया जा सके।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *