जाने, जोधपुर को क्यों कहा जाता है नीली नगरी देशभर में रखता है अपनी अनोखी पहचान…

जाने, जोधपुर को क्यों कहा जाता है नीली नगरी
देशभर में रखता है अपनी अनोखी पहचान

जोधपुर राजस्थान का जयपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सूर्यनगरी के नाम से पहचान रखने वाले इस शहर को ब्लू सिटी भी कहा जाता है। प्राचीन समय में मारवाड़ की राजधानी कहा जाने वाला जोधपुर अपनी अनोखी पहचान रखता है, यहां बने घरों के रंग से। नीले रंग के घरों के चलते इसकी पहचान बनी। राजस्थान का यह शहर समृद्ध विरासत और इतिहास के बीच घरों के रंग और अनोखी डिजायन के कारण देश-विदेश में भी पहचान रखता है। जोधपुर शहर में घरों को ब्लू रंग से पोते जाने के कारण इसे ब्लू शहर कहा जाता है।

इस शहर के बारे में कहा जाता है कि 1459 में राव जोधा ने जोधपुर शहर की खोज की थी। जोधा, राठौड़ समाज के मुखिया और जोधपुर के 15वें राजा थे। उनके नाम से ही इस शहर का नाम जोधपुर पड़ा, इससे पहले इस शहर का नाम मारवाड़ था। यह शहर रेगिस्तान के बीचो- बीच बसा हुआ है, यहां के सभी घर नीले रंग के दीखते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए यहां के सभी घरों में नीला रंग लगाया गया है। इसीलिए इस शहर को नीला शहर यानी ब्लू सिटी कहा जाता है।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *