जानिए अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के बारे में…

जानिए अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के बारे में।

 

बाल लेखिका कशिश।

 

 

हर साल 20 जुलाई को पूरी दुनिया में “अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस” मनाया जाता है। इस दिन इंसान ने पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा था। 20 जुलाई ,1969 को अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन उसी दिन चंद्रमा पर उस स्थान पर उतरे, जिसे उन्होंने ट्रांक्विलिटी बेस नाम दिया था। इस साल इंसान के चंद्रमा पर पहली बार कदम रखने के 55 साल पूरे हो गए।
मून विलेज एसोसिएशन ने युवा पीढ़ी के मध्य खगोल विज्ञान में रुचि जगाने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस’ का प्रस्ताव रखा था। यह दिन न केवल अपोलो– 11 के अंतरिक्ष यात्रियों की उपलब्धियों के बारे में बताता है, बल्कि ऐतिहासिक चंद्र लैंडिंग के बाद से हुई रिसर्च को भी सेलिब्रेट करता है।
मून विलेज एसोसिएशन द्वारा 64 वें UN-COPUOS सत्र में 20 जुलाई को “अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस” के रूप में मनाने के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था । इस दिन को संयुक्त राज्य अमेरिका के अपोलो– 11 मिशन के साथ 20 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर पहली मानव लैंडिंग के उपलक्ष्य में चुना गया था। 9 दिसंबर 2021 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह कहते हुए प्रस्ताव अपनाया कि हर साल 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में मनाया जाए।
अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस हर साल 20 जुलाई को अपोलो 11 मिशन के हिस्से के रूप में नील आर्मस्ट्रांग के चंद्रमा पर उतरने की वर्षगांठ मनाने और अंतरिक्ष अन्वेषण में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन 20 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर उतरने वाले इतिहास के पहले इंसान बने।
“मनुष्य के लिए एक छोटा कदम, मानव जाति के लिए एक बड़ी छलांग”
20 जुलाई को राष्ट्रीय चंद्र दिवस 2024 पर मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस 2024 एक वार्षिक कार्यक्रम होगा, जिसे UNOOSA के सहयोग से पूरे ग्रह पर आम जनता के लिए मनाया जाएगा।
यह दिवस मून विलेज एसोसिएशन (एमवीए) की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुआ, जो वियना स्थित एक गैर सरकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर साझा बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, सार्वजनिक और निजी निवेशकों और अन्य हितधारकों को एक साथ लाना है।
अंतरराष्ट्रीय चंद्र दिवस का पहला वैश्विक उत्सव 20 जुलाई ,2022 को हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 2024 का विषय:— “छाया को रोशन करना” है । इसका लक्ष्य आम जनता को यह बताना है, कि स्थायी चंद्र अन्वेषण करना कितना महत्वपूर्ण है।
मून विलेज एसोसिएशन के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस लोगों को चंद्रमा के बारे में जानकारी बढ़ाने और चंद्रमा के सतत अन्वेषण और उपयोग का अवसर प्रदान करता है। अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 2024 का उद्देश्य चंद्रमा के सतत उपयोग और अन्वेषण और चंद्र ग्रह पर और उसके आसपास की गतिविधियों के विनियमन की आवश्यकता के बारे में शिक्षित करना और बढ़ावा देना होगा।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *