जानिए विश्व शतरंज दिवस के बारे में…

जानिए विश्व शतरंज दिवस के बारे में।

 

बाल लेखिका कशिश।

 

1924 में फेडरेशन इंटरनेशनल डेस इचेक्स या विश्व शतरंज महासंघ की स्थापना की याद में हर साल 20 जुलाई को “विश्व शतरंज दिवस” मनाया जाता है। इसे इंटरनेशनल चेस्ट डे के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन दुनिया भर के 600 मिलियन से अधिक नियमित शतरंज खिलाड़ियों द्वारा मनाया जाता है। 1500 वर्ष पुराना माना जाने वाला शतरंज का खेल अनुमानतः भारत में उत्पन्न हुआ और इसे ‘चतुररंग’ नाम से जाना जाता था।
1996 में यूनेस्को द्वारा अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना के उपलक्ष में इंटरनेशनल चेस डे की घोषणा की गई।
इसे आमतौर पर इसके फ्रांसीसी नाम FIDE के रूप में जाना जाता है। FIDE की स्थापना पेरिस, फ्रांस में हुई थी। वर्तमान में इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है। FIDE एक इंटरनल बॉडी है, जो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघों को जोड़ने के लिए जिम्मेदार है। FIDE को 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा मान्यता दी गई थी।

“अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस” महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल शतरंज प्रेमियों के लिए, बल्कि दुनिया भर के समुदायों के लिए भी है। यह दिन बच्चों और वयस्कों में शतरंज के शैक्षिक लाभ, संज्ञानात्मक क्षमता, तार्किक तर्क और रणनीतिक सोच को बढ़ाने पर भी प्रकाश डालता है।
यह भाषाई, सांस्कृतिक और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए, खेल की सार्वभौमिक अपील का भी जश्न मनाता है, क्योंकि शतरंज दुनिया के हर कोने में खेला जाता है।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *