जाने राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से…

जाने राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के बारे में हिमाचल प्रदेश की कशिश से।

 

बाल लेखिका कशिश।

 

 

स्वतंत्र भारत के निर्माण में भारतीय रेडियो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंडिया में हर साल 23 जुलाई रेडियो के सम्मान में को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (Rashtriya Prasaran Divas) के मनाया जाता है। 23 जुलाई 1927 को इंडियन प्रसारण कंपनी ने बंबई स्टेशन से रेडियो प्रसारण शुरू किया था। रेडियो का प्रसारण भारत में लोगों के लिए न्यूज, मैच का प्रसारण और एंटरटेनमेंट के रूप में एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
1880 में इलेक्ट्रॉनिक मैग्नेटिक तरंग की खोज हुई थी। 1890 में गुल्येल्मो मारकोनी ने रेडियो का आविष्कार किया, लेकिन उन्हें इसका पेटेंट रिकॉर्ड 1896 में मिला। इसके बाद गुल्येल्मो मारकोनी को रेडियो का आविष्कारक माना गया।
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस को जानने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू उसका इतिहास समझना है। 1927 में आज के दिन देश में पहला रेडियो प्रसारण एक निजी कंपनी, इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के तहत बॉम्बे स्टेशन से प्रसारित हुआ था।
1927 में मुंबई और कोलकाता में 2 ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की शुरुआत हुई थी, लेकिन 1930 में सरकार ने इन ट्रांसमीटरों को अपने अंडर ले लिया और ‘भारतीय प्रसारण सेवा’ के नाम से संचालन शुरू किया गया।
8 जून 1936 को भारतीय राज्य प्रसारण सेवा ऑल इंडिया रेडियो बन गई। ऑल इंडिया रेडियो वास्तव में अपने आदर्श वाक्य – ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ पर खरा उतरते हुए जनता को सूचित, शिक्षित करने और मनोरंजन करने की सेवा कर रहा है।
रेडियो की पहुंच भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है।
ऑल इंडिया रेडियो (AIR) भारत की घरेलू राष्ट्रीय रेडियो प्रसारण सेवा है जो पूरे देश में लाखों घरों तक पहुंचती है।
रेडियो पर मैच का प्रसारण, गीत-संगीत और न्यूज बुलेटिन की वजह से इसका महत्व बढ़ता रहा।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *