जानिए अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के बारे में।
बाल लेखिका कशिश
हर साल 12 अगस्त को “अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस” मनाया जाता है। यह दिन युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। इस अवसर पर विश्वभर में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती है, जो युवाओं को अपनी आवाज उठाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर प्रदान करती हैं।
किसी भी देश के विकास में युवाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन विकसित और विकासशील दोनों देशों में, युवाओं को मानसिक और सामाजिक जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, युवाओं को इन चुनौतियों के बारे में जागरूक करने, देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर उनकी भागीदारी बढ़ाने और उनकी क्षमता का सम्मान करने के लिए हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस विशेष अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को एक साथ लाना, उनके विचारों को साझा करने का मंच प्रदान करना और उन्हें समाज के प्रति जागरूक बनाना है।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का विषय:—
“क्लिक से प्रगति तक: सतत विकास के लिए युवा डिजिटल रास्ते।”
संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र इकोनॉमिक और सोशल कॉउन्सिल ने 1965 और 1975 के बीच भागीदारी, विकास और शांति पर ध्यान केंद्रित करते हुए युवाओं पर एक अंतरराष्ट्रीय नीति पर जोर दिया।
1999 में, संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया।
यह निर्णय लिस्बन में युवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स को की गई एक सिफारिश पर आधारित था।
पहला अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त 2000 को मनाया गया था।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, युवाओं के गुणों और पूरे विश्व के विकास के लिए उनकी क्षमता का सम्मान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
इस दिन का उद्देश्य राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन और प्रक्रियाओं में युवाओं की भागीदारी के महत्व को पहचानना है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

