जानिए विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के बारे में।
बाल लेखिका कशिश।
प्राथमिक उपचार दिवस हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य प्राथमिक चिकित्सा के महत्व को समझाना और इसे एक सामान्य कौशल के रूप में विकसित करना है।
प्राथमिक चिकित्सा एक ऐसी सहायता है जो किसी दुर्घटना, चोट या बीमारी के दौरान दी जाती है और यह कई बार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण साबित होती है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें आपातकालीन स्थिति में उचित कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित करना है।
इस दिन को मनाने की पहल रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसायटी ने की थी। दुनिया भर में इस अवसर पर कार्यशालाओं, ट्रेनिंग कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है ताकि लोग प्राथमिक चिकित्सा के महत्व को समझें और इसका सही तरीके से उपयोग कर सकें। इसलिए इस ब्लॉग में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है के बारे में बताया गया है।
प्राथमिक उपचार के माध्यम से किसी भी अप्रिय दुर्घटना जैसे एक्सीडेंट आदि की स्थिति में घायल व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है।
गंभीर या मामूली घटना में भी रोगियों को तुरंत उपचार की अवस्था में लाने के लिए प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पड़ती है।
रोगियों को भी मानसिक रूप से सशक्त महसूस कराने के लिए प्राथमिक उपचार मददगार साबित होती है।
किसी को भी जान माल का नुक्सान न हो, उसकी जागरूकता के लिए भी प्राथमिक उपचार की आवश्यकता होती है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

