प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जानिए उनके जीवन के बारे में…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जानिए उनके जीवन के बारे में।

बाल लेखिका कशिश।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आज देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में गूंज रहा है। देशवासियों के साथ ही पीएम मोदी विदेश में रहने वालों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। इस साल पीएम मोदी अपना 74 जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। इनका जन्म दामोदरदास मूलचंद मोदी और हीराबेन के यहां हुआ। पीएम मोदी की शुरुआती शिक्षा वडनगर के भागवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में हुई।
उन्हें बचपन से ही एक्टिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता और नाटकों का काफी शौक था, जिसका हिस्सा बनकर उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान पीएम मोदी एनसीसी कैडेट का हिस्सा भी रहे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी में मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन से संबंधित 3 महीने का कोर्स भी किया है।
पीएम मोदी के पिता की वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी, जहां मोदी भी अपने पिता की मदद करने जाते थे। इसी कारण आज भी लोग इन्हें चायवाला प्रधानमंत्री बुलाते हैं। इस दौरान उन्होंने 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान स्टेशन से गुजर रहे भारतीय सैनिकों को चाय पिलाई और उन्होंने सोच लिया था कि वह बड़े होकर देश की सेवा के लिए भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन में लाल कृष्ण आडवाणी को उनका राजनीतिक गुरु माना जाता है। 1985 में पीएम मोदी ने राजनीतिक दुनिया में कदम रखा और भाजपा से जुड़ गए। इसके बाद लगातार इन्हें पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारियां मिलने लगीं। इसके बाद 1988-89 में पीएम मोदी को गुजरात भाजपा में महासचिव की जिम्मेदारी मिली। 1995 में पीएम मोदी को उनकी सक्रियता और मेहनत के लिए भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया।
पीएम को दुनिया भर के देशों से कई शीर्ष सम्मान मिल चुके हैं। हाल ही में उनके ग्रीस दौरे पर उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ (The Grand Cross Of The Order Of Honour) से सम्मानित किया गया। जुलाई 2023 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा देश के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *