अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की लीजिए जानकारी हिमाचल प्रदेश की कशिश से…

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की लीजिए जानकारी हिमाचल प्रदेश की कशिश से।

 

बाल लेखिका कशिश।

 

“बोया बीज बबूल का तो ,
फल कहां से पायेंगे ?
युद्ध भूमि में उतर गए तो ,
शांति कहां से लायेंगे ?
यह कहावत विश्व के वर्तमान परिदृश्य पर बिल्कुल सही बैठती है।वर्तमान समय में विश्व के कुछ देशों ने अमन, चैन,शांति को खो दिया है। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की वास्तविक सार्थकता तभी हो सकती है,यदि संपूर्ण विश्व एक परिवार की तरह इसका हिस्सा बनकर अंतर्राष्ट्रीय शांति में योगदान देगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति की स्थापना करने और विश्व के देशों में अमन,चैन की भावना स्थापित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। जिसे 1982 में पूर्ण कर पहली बार अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया था। 1982 से 2002 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था। परंतु वर्ष 2002 में इसके लिए 21 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई ।तभी से प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का एक थीम होता है।इस वर्ष 41वा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है और इस वर्ष का थीम : “शांति के लिए कार्यवाही ;#ग्लोबल गोल्स के लिए हमारी महत्वकांक्षा” है।
इस प्रकार प्रत्येक नागरिक ,प्रत्येक राज्य ,प्रत्येक देश द्वारा जब शांति हेतु योगदान किया जाएगा ; शांति को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यवाही की जाएगी ,असल में तभी अंतर्राष्ट्रीय शांति का महत्व होगा । व्यक्ति विशेष द्वारा शांति को अपने जीवन में धारण करने हेतु भगवतगीता में भी उपदेश दिया गया है —
“वह जो सभी इच्छाएं त्याग देता है और ‘मैं’और ‘मेरा’ की लालसा और भावना से मुक्त हो जाता है ,उसे शांति प्राप्त होती है।”

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *