आईए जानते हैं हनुमानगढ़ के पारस माली से अजमेर शरीफ दरगाह के बारे में।
पारस माली।
अजमेर शरीफ दरगाह यानि मोइनुद्दीन चिश्ती का मकबरा भारत में न केवल मुसलमानों के लिए ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोगों के लिए एक पवित्र स्थान है। अजमेर शरीफ दरगाह भारत के राजस्थान राज्य के अजमेर शहर में स्थित है, जिसकी अपनी एक अलग मान्यता है। मकबरे के सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती के बारे में कहा जाता है कि उनके पास कई अदभुद शक्तियाँ थी, जिसकी वजह से आज भी दूर-दूर से लोग उनकी दरगाह पर दुआ मांगने के लिए आते हैं। अजमेर शरीफ दरगाह के बारे में कहा जाता है कि जो भी यहां पर सच्चे दिल कुछ भी मांगता है तो उसकी दुआ जरुर कबूल होती है।
मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। बताया जाता है कि मोइन-उद-दीन चिश्ती एक ऐसे महान सूफी संत थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। इस दरगाह की मान्यता की वजह से हर साल लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं।
अजमेर शरीफ दरगाह का इतिहास
अजमेर शरीफ दरगाह, गरीब नवाज मोइन-उद-दीन चिश्ती की कब्र होने की वजह से सद्भाव और आध्यात्मिकता का एक आदर्श प्रतीक है। यह जगह शांति की तलाश करने वालों के लिए एक दम आदर्श जगह है। बताया जाता है कि जब सूफी संत 114 बर्ष के हो गए थे तो उन्होंने प्रार्थना करने के लिए छह दिनों के लिए खुद को बंद कर लिया और अपने नश्वर शरीर त्याग दिया था, जिसके कारण अंततः उनके सम्मान में इस पवित्र दरगाह का निर्माण किया गया था। हजरत ख्वाजा मोइन-उद-दीन चिश्ती को भारत में इस्लाम के संस्थापक और दुनिया भर में इस्लाम के महान उपदेशक के रूप में भी जाना जाता है।
इसके साथ ही वे अपने महान उपदेशों और सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। बताया जाता है कि वे फारस से भारत आये थे और कुछ समय के लिए लाहौर में रहे थे और इसके बाद अजमेर शहर से बस गए थे। 1236 में उनकी मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उनकी कब्र को एक तीर्थ स्थान के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी इस दरगाह में सच्चे दिल से मांगता है तो उसकी मुराद जरुर पूरी होती है।
दरगाह अजमेर शरीफ की वास्तुकला
अजमेर शरीफ का निर्माण मुगलों द्वारा करवाया गया था, इसलिए यह समृद्ध मुगल शैली की वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। दरगाह तक एक विशाल द्वार के माध्यम से जाना जा सकता है जिसे बुलंद दरवाजा कहा जाता है। महान सूफी संत, हजरत ख्वाजा मोइन-उद-दीन चिश्ती की कब्र को एक गुंबददार कक्ष में रखा गया है, जिस पर चांदी की रेलिंग और संगमरमर की स्क्रीन लगी हुई है। अजमेर शरीफ की दरगाह के पास कई तरह के प्रसिद्ध कव्वालों के गीतों की गूंज सुनने को मिलती है। दरगाह के बाहर एक छोटा सा बाज़ार है जहाँ से सभी तीर्थयात्री प्रसाद सामग्री खरीदते हैं।
दरगाह अजमेर शरीफ का निर्माण किसने करवाया था
दरगाह अजमेर शरीफ का निर्माण हैदराबाद के निज़ाम मीर उस्मान अली ख़ाँ ने करवाया था।
अजमेर शरीफ दरगाह में समारोह
उर्स त्योहार अजमेर 2019
ऐसा माना जाता है कि जब सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती 114 वर्ष के थे, तो उन्होंने प्रार्थना करने के लिए छह दिनों तक खुद को बंद रखा और इसके बाद उन्होंने अपने नश्वर शरीर को यहीं त्याग दिया था। इसलिए, हर साल ‘उर्स’ एक खूबसूरत उत्सव इस्लामी चंद्र कैलेंडर के सातवें महीने में दरगाह में छह दिनों के लिए आयोजित किया जाता है। दरगाह का मुख्य द्वार जो रात में बंद रहता है उसे इस उत्सव के दौरान 6 दिनों के लिए दिन और रात में खुला रखा जाता है। जो भी लोग इस पवित्र दरगाह की यात्रा करना चाहते हैं वे लोग उर्स त्योहार के दौरान अजमेर की यात्रा कर सकते हैं।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

