जानिये राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
वैश्विक स्तर पर कैंसर बड़ा जोखिम है। साल-दर साल कैंसर रोगियों और मृतकों की संख्या बढ़ रही है। भारत में बीते सालों में कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पिछले साल लगभग 10 मिलियन लोगों की मृत्यु कैंसर के कारण हुई। इस दिन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। अत्यधिक गंभीर कैंसर के प्रकारों में स्तन कैंसर का नाम शामिल है। इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में प्रति 1 लाख महिलाओं में 105.4 स्तन कैंसर का इलाज करा रही हैं।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा सितंबर 2014 में की गई थी। कैंसर से मरने वाले लोगों की स्थिति भारत देश के लिए एक गंभीर खतरा है।2018 में, भारत के 1.5 मिलियन लोग कैंसर से मर गए। इस प्रकार, कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस 7 नवंबर को मनाया जाता है।
कैंसर जागरूकता दिवस 7 नवंबर को मनाने की खास वजह हैं। इस दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक मैडम क्यूरी का जन्म हुआ था। मैडम क्यूरी ने कैंसर से लड़ने में अहम योगदान दिया था। उनके योगदान को याद रखने के उद्देश्य से हर साल मैडम क्यूरी के जन्मदिन के मौके पर कैंसर जागरूकता दिवस मनाते हैं
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

