जानिए विश्व रेडियोग्राफी दिवस के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
रेडियोग्राफी का नाम सुनते ही सभी के जहन में एक्स-रे का ध्यान आता है. किसी भी अंदरूनी समस्या का पता लगाने के लिए पहले एक्स रे ही कराया जाता था, लेकिन चिकित्सा पद्धति में होने वाले बदलावों के चलते अब सीआर, एमआरआई, एंजियोग्राफी जैसी रेडियोग्राफी टेक्नीक का प्रयोग किया जाने लगा है। इससे न केवल डॉक्टर्स को मदद मिलती है, बल्कि मरीजों को भी डिटेल जानकारी प्राप्त हो जाती है।
रेडियोग्राफी क्षेत्र में होने वाले विकास और महत्व से लोगों को रूबरू कराने के लिए हर वर्ष 8 नवंबर को ‘वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे’ मनाया जाता है।
पहली बार वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे साल 2012 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने की पहल यूरोपियन सोसाइटी ऑफ रेडियोलॉजी, रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका और अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की तरफ से की गई थी। जर्मन भौतिक विज्ञानी विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन द्वारा एक्स-रे की खोज से रेडियोलॉजी का विकास हुआ।
डीएनए की खोज और ट्यूबरक्लोसिस का निदान करना एक्स-रे की सबसे बड़ी उपलब्धी है।
वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को रेडियोग्राफी से होने वाले लाभ के विषय में जानकारी देना है, ताकि बीमारियों का समय रहते इलाज किया जा सके। अभी भी कई छोटे कस्बों और गांवों में लोग रेडियोग्राफी का इस्तेमाल करने से कतराते हैं। यही वजह है कि गांवों में सही इलाज न मिलने के कारण मृत्यु दर अधिक है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

