कौन बनेगा बाल पार्षद ?

कौन बनेगा बाल पार्षद ?

बाल पार्षद बढ़ाएंगे जयपुर की स्वच्छता में योगदान

स्वच्छता से बच्चों को जोड़ने के लिए नगर निगम हेरिटेज की ओर से ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान शुरू किया गया है।

अगले माह राइजिंग राजस्थान समिट होने जा रहा है। 12 से 18 वर्ष के विद्यार्थी भागीदार बन सकते हैं। आने वाले समय में हेरिटेज निगम के अलग—अलग वार्ड में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी।

बाल पार्षदों का विशेष सत्र होगा आयोजित

डिजिटल बाल मेला की ओर से विधानसभाओं में बाल सत्र आयोजित किए जाते रहे हैं, जहां बच्चे ​मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक बनकर अपने मुद्दों को सरकार तक पहुंचा चुके हैं। ऐसे में अब बच्चों को पार्षद बनने का मौका मिलेगा। करीब दो माह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी के बाद बाल पार्षदों की एक विशेष सभा आयोजित होगी। जिसमें बच्चे पार्षदों की तरह शहर के विकास के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *