नगर निगम हेरिटेज और डिजिटल बाल मेला के संयुक्त तत्वाधान में छोटी चौपड़ स्थित राजकीय महाराज बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कौन बनेगा बाल पार्षद कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

नगर निगम हेरिटेज और डिजिटल बाल मेला के संयुक्त तत्वाधान में छोटी चौपड़ स्थित राजकीय महाराज बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कौन बनेगा बाल पार्षद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पूर्व प्रभारी और वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना मौजूद रहे. उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को जीवन के पांच मूल मंत्र भी बताएं. साथ ही कहा कि बच्चों को साफ सफाई के लिए अपनी मेयर को पत्र लिखना चाहिए. इस दौरान हेरिटेज निगम की महापौर कुसुम यादव ने बच्चों को स्वच्छता रखने, गले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए कहा. कार्यक्रम में पार्षद अरविंद मेठी, प्रिंसिपल पुखराज आर्य, और एसडीएमसी के सचिव गोविंद नाटणी ने भी मौजूद रहे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *