आईए जानते हैं विश्व रेडियो दिवस के बारे में…

आईए जानते हैं विश्व रेडियो दिवस के बारे में।

 

शिवाक्ष शर्मा।

 

विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है ताकि लोगों के जीवन को आकार देने, सूचना फैलाने और दुनिया भर में संचार को बढ़ावा देने में रेडियो की शक्ति को पहचाना जा सके। 2011 में यूनेस्को द्वारा घोषित और 2012 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाया गया, यह दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और दूरदराज के क्षेत्रों में अंतराल को पाटने में रेडियो की भूमिका पर प्रकाश डालता है। हर साल, एक विशिष्ट थीम समाज में रेडियो के विकसित होते महत्व पर केंद्रित होती है। हालांकि, मोबाइल फोन के आ जाने से रेडियो की लोकप्रियता में थोड़ी कमी ज़रूर आ गई है लेकिन अभी भी कई जगह और कई लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है।

विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है ताकि लोगों के जीवन को आकार देने, सूचना फैलाने और दुनिया भर में संचार को बढ़ावा देने में रेडियो की शक्ति को पहचाना जा सके। 2011 में यूनेस्को द्वारा घोषित और 2012 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाया गया, यह दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और दूरदराज के क्षेत्रों में अंतराल को पाटने में रेडियो की भूमिका पर प्रकाश डालता है। हर साल, एक विशिष्ट थीम समाज में रेडियो के विकसित होते महत्व पर केंद्रित होती है। हालांकि, मोबाइल फोन के आ जाने से रेडियो की लोकप्रियता में थोड़ी कमी ज़रूर आ गई है लेकिन अभी भी कई जगह और कई लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इस ब्लॉग में आपको विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day in Hindi) और इसके इतिहास के बारे में विस्तार से बताया गाय है।

विश्व रेडियो और जलवायु परिवर्तन
उद्देश्य रेडियो प्रसारण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों को उजागर करना और इस विषय पर पत्रकारिता कवरेज को बढ़ावा देना।
महत्व रेडियो, तथ्य-आधारित और स्वतंत्र जानकारी प्रदान करके, श्रोताओं की जलवायु परिवर्तन के प्रति समझ को प्रभावित कर सकता है और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेरित कर सकता है।
प्रमुख गतिविधियाँ जलवायु परिवर्तन पर विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्र करना- कार्यक्रमों की रणनीति की समीक्षा करना- अन्य क्षेत्रों की वास्तविकताओं को प्रस्तुत करना- गलत सूचना का मुकाबला करना- रेडियो स्टेशन को पर्यावरण के अनुकूल बनाना।

विश्व रेडियो दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व रेडियो दिवस एक ऐसा दिन है जिस दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता को बताने और उसके इसके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। रेडियो नए विचारों, संगीत और सोचने के नए तरीकों का सामना करने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है। विश्व रेडियो दिवस रेडियो की महत्वता को पहचानने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

विश्व रेडियो दिवस का इतिहास क्या है?
विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day in Hindi) का इतिहास

विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है।
अपने 36वें सत्र के पार्ट के रूप में, यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस ने 2011 में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस घोषित किया।
13 फरवरी संयुक्त राष्ट्र रेडियो और संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवा की स्थापना की वर्षगांठ है, जिसे 1946 में इसी दिन यूनेस्को के डायरेक्टर जनरल द्वारा स्थापित किया गया था।
अपने 67वें सत्र के दौरान, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूनेस्को जनरल कॉन्फ्रेंस के 36वें सत्र के दौरान अपनाए गए प्रस्ताव का समर्थन करते हुए 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में घोषित किया।
भारतीय रेडियो प्रसारण 1920 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ।
1923 में रेडियो क्लब ऑफ़ बॉम्बे ने अपना पहला कार्यक्रम प्रसारित किया।
भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन द्वारा बॉम्बे में इंडियन ब्रॉडकास्ट कंपनी का उद्घाटन हुआ।

विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा 2011 में विश्व रेडियो दिवस की घोषणा हुई और 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया गया जिसके बाद से 13 फरवरी से विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा।

विश्व रेडियो दिवस का महत्व क्या है?

वर्ल्ड रेडियो डे रेडियो की शिक्षा को लोगों तक पहुंचाने काम करता है।
इस दिन को मनाने का मुख्य कारण है संचार में रेडियो के योगदान के महत्व को बताना।
रेडियो विकासशील देशों में आम जनता तक रेडियो की पहुँच बनाने का महत्वपूर्ण काम करता है।
वर्ल्ड रेडियो डे लोगों के बीच रेडियो को पॉपुलर बनाने का काम करता है।
रेडियो एक ऐसा माध्यम है जो संस्कृतियों की समझ को प्रोत्साहित करता है और सही जानकारी के प्रसार को मजबूत करता है।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

https://www.digitalbaalmela.com/

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *