“प्रदूषण बनाम हरियाली – आपका चुनाव क्या है?” आऊष राज की पेंटिंग ने दिया स्वच्छता का संदेश।
लिटिल एंजेल्स स्कूल, वार्ड 53 के 10 वर्षीय छात्र आऊष राज की पेंटिंग “प्रदूषण बनाम हरियाली – आपका चुनाव क्या है?” को अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में आयोजित डिजिटल बाल मेला और जयपुर हेरिटेज नगर निगम की पेंटिंग प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।
आऊष की पेंटिंग दो अलग-अलग परिदृश्यों को दर्शाती है – एक ओर प्रदूषित, कचरे से भरी और अंधकारमय पृथ्वी, तो दूसरी ओर हरा-भरा, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण। उनकी कला यह संदेश देती है कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास पृथ्वी को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं, जिससे समुद्री जीवों और पेड़-पौधों का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा।
इस पेंटिंग ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया कि क्या हम प्रदूषण की ओर बढ़ते रहेंगे, या स्वच्छता और हरियाली को अपनाकर पृथ्वी को बचाएँगे? प्रदर्शनी में आए गणमान्य व्यक्तियों और दर्शकों ने आऊष की इस सोच को खूब सराहा और इसे बच्चों की जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।
डिजिटल बाल मेला और जयपुर हेरिटेज नगर निगम के इस प्रयास ने बच्चों को अपनी रचनात्मकता से समाज में बदलाव लाने का अवसर दिया। यह प्रदर्शनी स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुई।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

