जानिए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
भाषा मानव जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भाषा के माध्यम से एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ विचारों का आदान-प्रदान करता है। दुनिया भर के कई देशों, राज्यों, कस्बों और क्षेत्रों में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं। कहीं धार्मिक भाषा का अंदाज अलग है तो कहीं बातचीत का लहजा अलग है। लेकिन इसके बावजूद हर भाषा लोगों से संवाद करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। भाषा वह डोर है जो सभी को एक साथ बांधती है। इस बंधन को मजबूत करने के लिए हर साल 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के इतिहास की बात करें तो पहली बार वर्ष 1999 में यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। पहली बार इस दिन को मनाने की शुरुआत बांग्लादेश ने की थी। बाद में वर्ष 2000 से विश्व भर में यह दिन मनाया जाने लगा। दरअसल जब 1947 में भारत से अलग होकर पाकिस्तान बना तो भौगोलिक रूप से दो हिस्सों में बांटा गया। पहला -पूर्वी पाकिस्तान और दूसरा पश्चिमी पाकिस्तान। पाकिस्तान ने उर्दू में देश की मातृभाषा घोषित किया। लेकिन पूर्वी पाकिस्तान में बांग्ला भाषा अधिक होने के कारण उन्होंने बांग्ला को अपनी मातृभाषा बनाने के लिए संघर्ष शुरू किया। बाद में पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया। 21 फरवरी को उनका संघर्ष पूरा हुआ और बांग्लादेश की वर्षगांठ भी इसी दिन से मनाई जाने लगी।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों के लिए “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी विस्तृत जानकारी आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट एवं व्हाट्सऐप चैनल पर ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026

