डिजिटल बाल मेला की तरफ से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
शिवाक्ष शर्मा।
इस साल 13 मार्च को होलिका दहन है और फिर उसके अगले दिन यानी 14 मार्च को रंगों का त्योहार यानी होली का पर्व मनाया जाएगा। बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्यौहार भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। हिंदू समुदाय के बीच होली का बहुत महत्व है। इस दिन, परिवार और समुदाय शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करने, पारंपरिक मिठाइयाँ साझा करने और विशेष उत्सव के व्यंजनों का आनंद लेने के लिए एक साथ आते हैं। इस त्योहार के दौरान, लोग रंगों एवं पानी से खेलते हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत के आगमन का प्रतीक है।
हर राज्य में अलग तरह से इस त्योहार को मनाया जाता है जैसे कि पंजाब में होला मोहल्ला नामक पर्व के रूप में इसे सिख समुदाय विशेष रूप से मनाता है। महाराष्ट्र में रंगपंचमी के रूप में मनाया जाता है, और वहां लोग विशेषकर पानी से होली खेलते हैं। राजस्थान में ब्रज की होली बेहद प्रसिद्ध है, जहाँ लोक नृत्य और गीतों के साथ इसे मनाया जाता है। इस दिन रंग खेलने, गले मिलने के साथ ही भांग या ठंडाई का सेवन किया जाता है। साथ ही इस दिन भजिये या पकोड़े खाने का प्रचलन है। शाम को स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद गिल्की के पकोड़े का मजा लिया जाता है। पकवान में पूरणपोली, दही बड़ा, गुजिया, रबड़ी खीर, बेसन की सेंव, आलू पुरी आदि व्यंजन बनाए जाते हैं।
डिजिटल बाल मेला की तरफ से आप सभी को होली महोत्सव की हार्दिक बधाई। हम आशा करते हैं की आप खूब धूमधाम एवं सतर्कता से इस महोत्सव का आनंद उठाएं।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों के लिए “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी विस्तृत जानकारी आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट एवं व्हाट्सऐप चैनल पर ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

