75 साल बाद हिंदू नववर्ष पर राजस्थान दिवस महोत्सव की धूम, प्रदेशभर में हुए कार्यक्रम
शिवाक्ष शर्मा।
25 से 31 मार्च तक राजस्थान दिवस उत्सव के मौके पर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। करीब 75 साल बाद हिंदू नववर्ष के मौके पर राजस्थान महोत्सव मनाया गया।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 30 मार्च को राजस्थान दिवस के मौके पर राज्य सरकार वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप 25 से 31 मार्च तक प्रदेशभर में आयोजित हुए कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के गरीब, युवा, महिला और किसानों को विशेष सौगातें दी जाएंगी। इसके साथ ही निवेश उत्सव, सुशासन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए।
25 से 31 मार्च तक हुए विभिन्न कार्यक्रम
राजस्थान दिवस समारोह का आगाज 25 मार्च को मरूधरा बाड़मेर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित महिला सम्मेलन से होगा। वहीं 26 मार्च को किसान सम्मेलन एवं एफ.पी.ओ. कार्यक्रम के मुख्य समारोह का आयोजन बीकानेर में तथा 27 मार्च को गरीब एवं अन्त्योदय का मुख्य कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित किया गया। इसी तरह 28 मार्च को सुशासन समारोह का आयोजन भीलवाड़ा में एवं 29 मार्च को युवा एवं रोजगार उत्सव का आयोजन कोटा में हुआ। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 मार्च को एवं राज्य स्तरीय निवेश उत्सव 31 मार्च को जयपुर में आयोजित किया गया।
जयपुर में हुई उत्सव की शुरुआत
राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर में तीन मंदिरों में विशेष प्रार्थना व सांस्कृतिक भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से जगत शिरोमणि मंदिर आमेर में आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आगंतुकों का शुभता के प्रतीक गुलाब और चंदन के पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जल महल के सामने काले हनुमान जी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
वर्तमान में डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों के लिए “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी विस्तृत जानकारी आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट एवं व्हाट्सऐप चैनल पर ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

